C JOSEPH VIJAY learns from Prashant Kishor defeat contests 2 seats TVK alone to win oust DMK in Tamil Nadu Elections प्रशांत किशोर की हार से सीखे विजय; अकेले उतरे, 2 सीट लड़े, PK ने कहा था- TVK जीतेगी, Tamil nadu election 2026 Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर की हार से सीखे विजय; अकेले उतरे, 2 सीट लड़े, PK ने कहा था- TVK जीतेगी

Vijay TVK Prashant Kishor: बिहार में माहौल बनाकर प्रशांत किशोर के नहीं लड़ने के बाद जन सुराज पार्टी की हार से सीख लेकर सुपरस्टार विजय तमिलनाडु में जीत के नायक बने हैं। सबसे बड़ी पार्टी टीवीके आगे सरकार बनाएगी।

Tue, 5 May 2026 09:19 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर की हार से सीखे विजय; अकेले उतरे, 2 सीट लड़े, PK ने कहा था- TVK जीतेगी

Vijay TVK Prashant Kishor: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी (जेएसपी) बनाई, लेकिन राघोपुर और करगहर में माहौल बनाकर खुद नहीं लड़ने का फैसला किया। पार्टी का खाता नहीं खुला। तमिलनाडु में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और पीके के मित्र सी जोसेफ विजय ने प्रशांत की गलती से सीख ली और दो सीटों से खुद लड़ गए। प्रशांत किशोर की सलाह से विजय ने अपनी दो साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को बिना किसी गठबंधन के तमिलनाडु चुनाव में अकेले उतारा। नतीजा वही रहा जो प्रशांत किशोर ने कहा था।

टीवीके सरकार बनाने की दहलीज पर खड़ी है और विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री दिख रहे हैं। सरकार के लिए 118 विधायकों का समर्थन चाहिए, लेकिन टीवीके 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कांग्रेस के 5 विधायक जीते हैं, जो विजय का समर्थन कर सकती है। सीपीएम, सीपीआई समेत कुछ अन्य दलों के भी लगभग 10 विधायक जीते हैं, जिनमें कुछ का समर्थन लेकर विजय एक गठबंधन सरकार के सीएम बन सकते हैं।

विजय की पार्टी टीवीके के पहले स्थापना दिवस पर साल 26 फरवरी 2025 को प्रशांत किशोर रैली में शामिल हुए थे और कहा था कि विजय उनके लिए नेता नहीं, तमिलनाडु की नई उम्मीद हैं। प्रशांत ने बिहार चुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में यह दावा किया था कि अगर विजय अकेले लड़ते हैं तो उनकी पार्टी को 118 सीटों (साधारण बहुमत) पर जीत मिल सकती है। प्रशांत किशोर ने पत्रकार से तब कहा था कि वह इस वीडियो को सुरक्षित रख लें और जब तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आ जाएं तो चलाकर देख लेंगे। प्रशांत किशोर की वह भविष्यवाणी पूरी तरह नहीं तो भी काफी हद तक सही साबित होती दिख रही है। प्रशांत की राजनीति में दावा करने का यही स्टाइल है, जो जन सुराज पार्टी के लिए काम नहीं कर पाया, लेकिन विजय और टीवीके ने उस दावे की लाज रख ली है।

फरवरी 2025 में जब प्रशांत किशोर विजय की रैली में गए थे, तब यह कह गया था कि प्रशांत चुनाव में विजय की मदद करेंगे। शुरुआत में प्रशांत ने विजय की चुनावी रणनीति को धार दी भी, लेकिन वो बिहार चुनाव में उलझने के बाद जुलाई 2025 से विजय का काम नहीं देख पा रहे थे। उन्होंने जुलाई में एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में इस बात की पुष्टि की थी कि वो बिहार चुनाव के कारण विजय के सलाहकार की भूमिका में काम करना बंद कर रहे हैं। प्रशांत ने तब कहा था कि बिहार चुनाव के बाद वो विजय की मदद के बारे में सोचेंगे। नवंबर में बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद प्रशांत ने फिर से विजय की चुनावी रणनीति और प्रबंधन में कोई मदद की या नहीं, ये साफ नहीं है।

कांग्रेस, लेफ्ट और मुस्लिम लीग के समर्थन से विजय बनाएंगे गठबंधन सरकार?

विजय की पार्टी को 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 विधायक मिले हैं। इसमें 2 सीट विजय की है इसलिए सदन में फिलहाल कुल विधायक 233 और टीवीके की संख्या 107 ही गिननी चाहिए। 34.92 फीसदी वोट के साथ टीवीके के कमाल में विजय के स्टारडम और कई सालों से एक बैनर के तहत चल रहे फैन क्लब का बड़ा रोल है। डीएमके 24.19 फीसदी वोट और 59 सीट ही जुटा सकी। एआईएडीएमके 21.21 फीसदी वोट के साथ 47 सीट पर रुक गई। डीएमके के साथ लड़ी कांग्रेस को 3.37 परसेंट वोट और 5 सीट नसीब हुई है। भाजपा को 2.97 फीसदी वोट, लेकिन सीट 1 मिली है, जो पिछली बार से 3 सीट कम है। अन्य दलों में पीएमके को 4, सीपीएम, सीपीआई, आईयूएमएल और वीसीके को 2-2 सीट, डीएमडीके और एएमएमके को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने दम पर बनाएंगे सरकार, तमिलनाडु में सुनामी के बीच विजय की पार्टी का दावा
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु रिजल्ट में विजय बन रहे ‘सुपरहीरो’, BJP के साथ मिलकर TVK बनाएगी सरकार?
तमिलनाडु चुनाव 2026 नतीजे
पार्टीसीट जीतीवोट शेयर
टीवीके10834.92
डीएमके5924.19
एआईएडीएमके4721.21
कांग्रेस53.27
पीएमके4अन्य के 4.97 में शामिल
आईयूएमएल20.29
सीपीएम20.60
सीपीआई20.66
वीसीके21.09
बीजेपी12.97
डीएमडीके11.20
एएमएमके1अन्य के 4.97 में शामिल
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।