West Bengal Elections 2026 Congress releases list of 10 candidates Subhankar Sarkar will contest from Shrirampur बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, शुभांकर सरकार यहां से करेंगे फाइट, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, शुभांकर सरकार यहां से करेंगे फाइट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपने 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई इस सूची के अनुसार, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभांकर सरकार श्रीरामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Wed, 1 April 2026 11:05 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, शुभांकर सरकार यहां से करेंगे फाइट

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 10 और उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शुभांकर सरकार का नाम भी शामिल है, जिन्हें हुगली जिले के श्रीरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस के जिन 10 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें गाजोल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है जहां उम्मीदवार बदला गया है। यहां से पहले उम्मीदवार घोषित संजय सरकार के स्थान पर प्रेम चौधरी को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने उत्तर 24 परगना के बदुरिया से काजी अब्दुर रहीम को टिकट दिया है। इस सीट से वर्तमान विधायक तृणमूल से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में पश्चिम बंगाल के लिए बीते रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा गया था।

कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और उसने पहली ही सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। और अब तक उसने कुल 293 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी को मैदान में उतारा है।

भारत की इस पुरानी पार्टी ने प्रतिष्ठित भवानीपुर विधानसभा सीट से दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

मानिकतला सीट से मनोनीत कांग्रेस नेता सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि पार्टी ने मजबूत संगठनात्मक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों का सावधानीपूर्वक चयन किया है। भवानीपुर के अलावा, नंदीग्राम विधानसभा सीट भी काफी चर्चा में है। इस सीट से भी अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस ने यहां से युवा नेता जरियातुल हुसैन को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना के लिए चार मई की तारीख तय की गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।