291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी टीएमसी, 3 किसे दीं? ममता बनर्जी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहाकि टीएमसी 2026 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 3 सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम दार्जिलिंग की पहाड़ियों में चुनाव लड़ेगी। यह बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को टीएमसी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कही। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहाकि टीएमसी 2026 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतेगी।
जिन्हें लिस्ट में जगह नहीं मिली, उन्हें किया आश्वस्त
इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आश्वस्त करने की कोशिश की जिन्हें उम्मीदवार सूची में जगह नहीं मिली। उन्होंने कहाकि उन्हें संगठन में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहाकि जो सभी उम्मीदवार सूची में शामिल नहीं हो सके, उन्हें संगठन में शामिल किया जाएगा। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाते हुए, बनर्जी ने कहा कि इस सत्तारूढ़ पार्टी की संख्या आगामी चुनावों में घट जाएगी। उन्होंने कहाकि बीजेपी की गिनती इस चुनाव में घट जाएगी। उन्हें अपनी जनता-विरोधी नीतियों के लिए उपयुक्त जवाब मिलेगा। उम्मीदवारों की घोषणा पश्चिम बंगाल में एक तीव्र चुनावी मुकाबले की स्थिति तैयार करती है, जहां तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है।
चुनाव आयोग पर निशाना
इस दौरान ममता ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। ममता ने कहाकि निर्वाचन आयोग भाजपा की ओर से ‘अच्छा खेल’ खेल रहा है, उन्हें सीधे भाजपा के लिए प्रचार करना चाहिए। उन्होंने कहाकि निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर अधिकारियों का तबादला कर रहा है, अगर कुछ अप्रिय घटना होती है तो निर्वाचन आयोग और भाजपा जिम्मेदार होंगे। ममता ने सवाल उठाया कि ईद से ठीक पहले वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है; क्या बंगाल चुनाव से पहले दंगे भड़काने का कोई इरादा है।
टीएमसी की लिस्ट में 52 महिलाएं
अभिषेक बनर्जी ने कहाकि पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं। टीएमसी ने कोलकाता पोर्ट से फरहाद हकीम, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, हाबरा सीट से ज्योतिप्रियो मल्लिक को मैदान में उतारा है।




साइन इन