Suvendu Adhikari personal assistant shot dead in a sensational incident in Kolkata शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या, कोलकाता में सनसनीखेज वारदात, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या, कोलकाता में सनसनीखेज वारदात

पश्चिम बंगाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक ( PA ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Wed, 6 May 2026 11:32 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या, कोलकाता में सनसनीखेज वारदात

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक ( PA ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्र नाथ दत्त की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कोलकाता के मध्यमग्राम में हुई। पुलिस के अनुसार, देर रात हमलावरों ने चंद्र नाथ दत्त पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जानकारी के मुताबिक, उन पर कम से कम चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली बेहद पास से लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं घटना के तुरंत में उन्हें घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक चंद्र नाथ दत्त शुभेंदु अधिकारी के अत्यंत करीबी सहयोगी और निजी सहायक के रूप में जाने जाते थे। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हमले का स्पष्ट कारण सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक और शख्स घायल हुआ है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी गई है।

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यही कारण है कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर इस घटना से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंचने वाले हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्ष लंबे शासन का अंत किया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हिंसा और हमलों की कई घटनाएं सामने आईं हैं। इसी क्रम में यह मामले सामने आया है। इस घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।