Before EC press conference on Poll dates Mamata Bannerjee Big Announcement for priests muezzins पुजारियों-मुअज्जिनों का बढ़ाया भत्ता, चुनाव आयोग की PC से पहले ममता ने चला दांव, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

पुजारियों-मुअज्जिनों का बढ़ाया भत्ता, चुनाव आयोग की PC से पहले ममता ने चला दांव

पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। इससे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बड़े दांव चल दिए हैं। इसके तहत ममता ने पुजारियों और मुअज्जिनों का भत्ता बढ़ा दिया है। वहीं, राज्य कर्मचारियों के डीए एरियर को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है।

Sun, 15 March 2026 03:57 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान
share
पुजारियों-मुअज्जिनों का बढ़ाया भत्ता, चुनाव आयोग की PC से पहले ममता ने चला दांव

पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। इससे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बड़े दांव चल दिए हैं। इसके तहत ममता ने पुजारियों और मुअज्जिनों का भत्ता बढ़ा दिया है। वहीं, राज्य कर्मचारियों के डीए एरियर को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग अब से कुछ ही देर में चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल भी शामिल है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखें घोषित करते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद राज्य सरकार किसी योजना का ऐलान नहीं कर पाएगी। ऐसे में ममता बनर्जी की इन घोषणाओं को काफी अहम माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर क्या लिखा
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले भत्ते में 500 रुपए का इजाफा किए जाने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि की जा रही है। इनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है।

अब कितना हो जाएगा मासिक भत्ता
संशोधन के साथ, पुजारियों और मुअज्जिनों का मासिक भत्ता बढ़कर 2,000 रुपए हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहाकि पंडितों और मुअज्ज़िनों द्वारा सम्मान के लिए प्रस्तुत सभी नए आवेदन राज्य सरकार द्वारा मंजूर कर दिए गए हैं। उन्होंने लिखा कि साथ ही, सभी नए आवेदन जो पुजारियों और मुअज़्ज़िनों द्वारा सही तरीके से प्रस्तुत किए गए हैं, उन्हें भी राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह कदम सरकार की समाज में धार्मिक कर्मकारों की भूमिका को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।