IMD Rain Alert Weather Update 9 May North India 5 Days Rainfall UP Bihar Weather Forecast Thunderstorm IMD Rain Alert: दो दिन बाद बदल जाएगा उत्तर भारत का मौसम, इन राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: दो दिन बाद बदल जाएगा उत्तर भारत का मौसम, इन राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

IMD Rain Alert, Weather Update 9 May: उत्तर भारत में एक बार से मौसम बदलने वाला है। दो दिन बाद से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि में बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।

Sat, 9 May 2026 04:25 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IMD Rain Alert: दो दिन बाद बदल जाएगा उत्तर भारत का मौसम, इन राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

IMD Rain Alert, Weather Update 9 May: उत्तर भारत में दोपहर के समय फिर से तेज धूप निकलने लगी है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। दो दिन बाद यानी कि 11 मई से 14 मई तक पांच दिनों तक उत्तर भारत में बारिश, बिजली और 60 की स्पीड से आंधी का नया दौर शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा, अगले सात दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ जगह भारी बारिश, कहीं मध्यम स्तर की बारिश होगी। तेज हवा और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

9-15 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 12 व 13 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, पू्र्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव चलेगी। 11 मई को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है।

11-14 मई इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में 9 और 10 मई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 10 मई को छिटपुट से हल्की मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 11-14 मई के दौरान काफी व्यापक बारिश होगी। छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं का भी अनुमान रखा गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11 से 14 मई के दौरान और उत्तर प्रदेश में 12-14 मई के दौरान बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, 11-12 मई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और 12 व 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरेंगे।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 10-15 मई के दौरान असम, मेघालय, 12-15 मई नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। अरुणाचल प्रदेश में 11-15 मई के बीच तेज बारिश और बिजली गिर सकती है। वहीं, 9-15 मई तक अंडमान निकोबार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 9-10 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी यही स्थिति रहने वाली है। 9-15 मई के दौरान, बिहार, झांरखड और अन्य जगहों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।