IMD Rain Alert Weather Update 24 May North India Heatwave Relief UP Himachal Uttarakhand Rainfall Weather Forecast IMD Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत, UP में बारिश और ओले का अलर्ट, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत, UP में बारिश और ओले का अलर्ट

IMD Rain Alert, Weather Update 24 May: उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। 29 मई के आसपास से अधिकतम तापमान में कुछ कमी आएगी, जिससे राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि में बारिश व ओले का अलर्ट जारी किया गया है।

Sun, 24 May 2026 05:35 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IMD Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत, UP में बारिश और ओले का अलर्ट

IMD Rain Alert, Weather Update 24 May: उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को बताया है कि अगले सात दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत में हीटवेव चलने की संभावना है। हालांकि, 29 मई से भीषण गर्मी से कई इलाकों में राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में कमी आने लगेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 मई को ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी यूपी में एक दिन पहले ऐसा मौसम रहेगा। इसके अलावा, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बरसात होगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान मध्य, उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत में 43-47 डिग्री के बीच रहा, जबकि पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पश्चिमी दक्षिणी भारत को छोड़कर बाकी जगह पर 40-43 डिग्री के बीच रहा। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 24 और 25 मई को असम, मेघालय में 24, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं, 24 मई को असम, मेघालय में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, 24-26 मई को अरुणाचल प्रदेश, 24-29 मई को असम, मेघालय में और 24, 25, 29 और 30 मई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही, 24 मई, 25 मई को अरुणाचल प्रदेश में और 24, 27 मई के दौरान असम, मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बरसात होगी।

24-28 मई के दौरान केरल समेत इन राज्यों में बारिश

दक्षिण भारत की बात करें तो 24-28 मई के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24-28 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24-27 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और 24 से 30 मई के दौरान तेलंगाना में भी यही स्थिति रहेगी। 24 मई को रायलसीमा में और 24-26 मई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आंधी आने की संभावना है। 24 से 26 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, केरल और माहे में 24-28 मई तक, लक्षद्वीप में 24-27 मई तक, तटीय कर्नाटक में 24 मई को, आंतरिक कर्नाटक में 24 और 25 मई को छिटपुट बारिश होने वाली है। 24 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओले गिरेंगे।

उत्तर भारत के राज्यों का हाल

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो यहां भी कई राज्यों में बारिश, बिजली और तेज आंधी चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 24, 25 और 28-30 मई, उत्तराखंड में 24. 25, 29 और 30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24, 28-30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश, गरज, बिजली की संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर में 24 मई को गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी में 28, 29 मई को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 व 30 मई को ओले गिरेंगे। जम्मू कश्मीर में 24 मई को और हिमाचल प्रदेश में 29 मई को ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।