IMD Rain Alert Weather Update 20 May Monsoon 2026 Update UP Bihar North India Heatwave Rain Forecast in These States IMD Rain Alert: उत्तर भारत में हीटवेव की चेतावनी के बीच इन राज्यों में होगी भारी बारिश, Monsoon पर भी अपडेट, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में हीटवेव की चेतावनी के बीच इन राज्यों में होगी भारी बारिश, Monsoon पर भी अपडेट

IMD Rain Alert, Weather Update 20 May: उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी के बीच पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय जैसे राज्यों में भारी बरसात होगी।

Wed, 20 May 2026 06:35 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IMD Rain Alert: उत्तर भारत में हीटवेव की चेतावनी के बीच इन राज्यों में होगी भारी बारिश, Monsoon पर भी अपडेट

IMD Rain Alert, Weather Update 20 May: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसकी वजह से लोग दिन में बाहर निकलने से डर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे राज्यों में पारा बहुत अधिक जा रहा है। मौसम विभाग ने भी इस पूरे हफ्ते तक उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इसके बीच, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कल से अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मॉनसून पर नया अपडेट यह है कि अगले तीन-चार दिनों में यह दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, केमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बचे हुए भागों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मॉनसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 21 मई तक छिटपुट से लेकर मध्यम हल्की से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना है, जोकि 22-25 मई के दौरान बढ़कर व्यापक से लेकर व्यापक हल्की से लेकर मध्यम बारिश में बदल सकती है। 21-25 मई के दौरान असम, मेघालय में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 23-24 मई को और असम, मेघालय में 23-25 मई के दौरान छिटपुट बहुत भारी बरसात होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो यहां भी 25 मई तक गरज, बिजली और तेज हवाओं जिनकी स्पीड 50 किमी प्रति घंटे होगी की संभावना है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेशन, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश होगी।

पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 19-25 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 19-23 मई के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 19-23 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, 19-25 मई के दौरान बिहार, 20-25 मई के दौरान झारखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी।

बिहार-झारखंड में बारिश की चेतावनी

19 और 20 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 19, 20, 23 मई को बिहार में, 20 और 23 मई को झारखंड में, 19-21 मई के दौरान ओडिशा में गरज, बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। 19-25 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट भारी बारिश होगी। 21-25 मई के दौरान उप हिमालीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होगी।

उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत की बात करें तो 12-22 मई के दौरान जम्मू कश्मीर में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की हल्की से व्यापक बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। 19, 22 व 23 मई को उत्तराखंड में और 21 और 22 मई को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 19-21 मई को जम्मू कश्मीर में गरज, आंधी की संभावना है। 19-25 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलने वाली हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।