IMD Rain Alert: UP के इस इलाके में चार दिन होगी बारिश, आंधी की भी चेतावनी; जानें मौसम का हाल
IMD Rain Alert, Weather Update 1 May: 4-6 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 4 से 7 मई के दौरान पूर्वी यूपी में गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। तीन मई को जम्मू-कश्मीर, तीन और चार मई को हिमाचल प्रदेश, चार और पांच मई को उत्तराखंड में ओले पड़ने वाले हैं।

IMD Rain Alert, Weather Update 1 May: यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चार से सात मई यानी कि चार दिनों तक पूर्वी यूपी के इलाकों में बारिश, आंधी की चेतावनी है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से राहत मिली है, जिससे अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली, कड़कने और आंधी 60 की स्पीड से चलने की संभावना है। इसके अलावा, कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बरसात भी होगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो केरल, माहे में कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हुई। असम, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात रिकॉर्ड की गई। बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-अलग जगहों पर 75 किमी की स्पीड से तेज हवाएं, आंधी-तूफान भी आया। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ आदि में ओले भी गिरे।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो से पांच मई के दौरान, जम्मू-कश्मीर, तीन से सात मई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में, गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है। दो से सात मई के दौरान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, एक से सात मई के दौरान राजस्थान, 4-6 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चार से सात मई के दौरान पूर्वी यूपी में गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। तीन मई को जम्मू कश्मीर, तीन और चार मई को हिमाचल प्रदेश, चार और पांच मई को उत्तराखंड में ओले पड़ने वाले हैं।
पूर्वोत्तर भारत में भी बरसात का अलर्ट
वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लिए IMD ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में एक से चार और फिर छह से सात तारीख तक, असम, मेघालय में एक से चार मई और फिर सात मई, तथा नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में एक से पांच मई के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है। एक से तीन मई के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, एक मई को बिहार में भारी बरसात होगी। एक मई को ओडिशा में कुछ अलग-अलग जगहों पर ओले गिरेंगे।
तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश
दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा कि एक से पांच मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, एक मई को लक्षद्वीप में, एक से दो मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, एक व दो मई को तटीय कर्नाटक में बिजली चमकने के साथ, अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, तेज हवाएं चलने वाली हैं। एक, चार और पांच मई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। एक से चार मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल, माहे में भारी बरसात होगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन