IMD Forecast rain and thunderstorm in Bihar Jharkhand Assam UP Delhi NCR aaj ka Mausam बिहार में अभी आती रहेगी आंधी, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अगले 7 दिनों का मौसम, Weather Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अभी आती रहेगी आंधी, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अगले 7 दिनों का मौसम

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक से 6 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो 6 मई तक मौसम के तेवर बदलेंगे।

Fri, 1 May 2026 08:49 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share
बिहार में अभी आती रहेगी आंधी, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अगले 7 दिनों का मौसम

IMD Weather Updates: मई महीने की शुरुआत के साथ ही देश के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के लिए चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की उम्मीद है, वहीं पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का संकट मंडरा रहा है। इसकी वजह से कई राज्यों में आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक से 6 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो 6 मई तक मौसम के तेवर बदलेंगे। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है। राजस्थान में 2 से 6 मई के बीच मौसम अस्थिर रहेगा। विशेष रूप से पूर्वी राजस्थान में 6 मई तक बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।

पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड में 6 मई तक लगातार बारिश का दौर चलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 2 से 5 मई के बीच मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा।

बिहार-झारखंड में ओले गिरने की चेतावनी

पूर्वी भारत में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहने वाला है। बिहार और झारखंड में अगले 7 दिनों तक बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहेगा। बिहार में कल 2 मई से 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाला भीषण तूफान और भारी बारिश आ सकती है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बहुत भारी बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में 2 और 3 मई को अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी 2 मई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। 4 मई छत्तीसगढ़ के लिए भारी पड़ सकती है, जहां 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तबाही मचा सकती हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।