Heatwave Alert: दिल्ली में पड़ने जा रही भीषण गर्मी, 40 डिग्री पार होगा तापमान; इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी
Heatwave Alert, Delhi Weather: दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है और शनिवार को यह 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, फिर भी यह औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम ही था। आने वाले शुक्रवार तक यह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Heatwave Alert, Delhi Weather Update 12 April: उत्तर भारत में रहने वाले लोग सावधान हो जाएं। दरअसल, भीषण गर्मी पड़ने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री पहुंचने वाला है, जिसकी वजह से दिन में कड़ी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही, मौसम विभाग ने कई अन्य राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस महीने की शुरुआत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई और मौसम काफी ठंडा हो गया था, लेकिन फिर से मौसम ने करवट ले ली है।
दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है और शनिवार को यह 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, फिर भी यह औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम ही था। आने वाले शुक्रवार तक यह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्तेभर में अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे औसत तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान के भी बढ़ने की संभावना है और गुरुवार तक यह 23-25 डिग्री तक हो जाएगा।
'स्काईमेट वेदर' के महेश पलावत ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया, "अगले कुछ दिनों तक सूखी हवाएं चलेंगी, क्योंकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मिलने वाली ठंडक अब कम हो रही है। चूंकि, आसमान में कोई बादल नहीं होंगे और न ही बारिश होगी, इसलिए लगातार तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान का बढ़ना तय है।" पलावत ने आगे कहा कि अगर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ जाता है, तो हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं, मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया ने भी चेतावनी दी, “चूंकि अब बारिश कम हो रही है, इसलिए इस वीकेंड से तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले हफ्ते के बीच से लेकर वीकेंड तक, कई शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 45°C के बीच दर्ज किया जा सकता है।
इन राज्यों में चलेगी हीटवेव
मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में 12. 13 अप्रैल को, ओडिशा में 14 से 16 अप्रैल के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 16-18 अप्रैल, मराठवाड़ में 16 अप्रैल को हीटवेव चलेगी। इसके अलावा, ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा के कुछ इलाकों में अगले सात दिनों के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 14-18 अप्रैल के दौरान, मध्य महाराष्ट्र में 13 से 15 अप्रैल के दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में 12 से 14 अप्रैल के दौरान उमस भरे दिन रहने वाले हैं।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन