Aaj ka Mausam 18 April weather Updates Rain and Heatwave Forecast IMD Aaj ka mausam: कहीं भीषण गर्मी, कहीं भारी बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, Weather Hindi News - Hindustan
More

Aaj ka mausam: कहीं भीषण गर्मी, कहीं भारी बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

18 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद 19 से 21 अप्रैल के बीच तापमान फिर से 2-3°C तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में भी तापमान में अगले कुछ दिनों में कमी आने की संभावना है।

Sat, 18 April 2026 08:15 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj ka mausam: कहीं भीषण गर्मी, कहीं भारी बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mausam Samachar: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में जहां तापमान में उतार-चढ़ाव और गर्मी का असर दिखेगा, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद 19 से 21 अप्रैल के बीच तापमान फिर से 2-3°C तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में भी तापमान में अगले कुछ दिनों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में भी 19 और 20 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, दृश्यता में कमी और भूस्खलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हीटवेव की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 18 से 19 अप्रैल तक लू (Heat wave) चलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा ओडिशा (17-20 अप्रैल) और झारखंड (19-21 अप्रैल) में भी लू का असर दिखेगा। तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।