aaj ka Mausam 13 April delhi Mumbai bihar up weather latest update Aaj ka Mausam 13 April: अब तपेगी दिल्ली, यूपी और बिहार में भी बढ़ेगी धूप; जानिए आज के मौसम का हाल, Weather Hindi News - Hindustan
More

Aaj ka Mausam 13 April: अब तपेगी दिल्ली, यूपी और बिहार में भी बढ़ेगी धूप; जानिए आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी यही हाल रहेगा।

Mon, 13 April 2026 01:48 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj ka Mausam 13 April: अब तपेगी दिल्ली, यूपी और बिहार में भी बढ़ेगी धूप; जानिए आज के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 13 April: अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी लेकिन अब मौसम खुलने लगा है। कई शहरों में तेज धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के ऊपर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अप्रैल के दिन मौसम खुला रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के भी ऊपर जा सकता है। आने वाले एक हफ्ते में हीटवेव की आशंका भी बनी हुई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। किसी-किसी जिले में बादल छाए रह सकते हैं। धूप खिलने की वजह से दिन का तापमान भी 37 डिग्री से लेकर 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, शाम और सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिसकी वजह से लोग गर्मी से ज्यादा परेशान नहीं होंगे। हालांकि, अभी ज्यादा गर्मी की संभावना नहीं है। लेकिन 15 अप्रैल के बाद से हीट वेव की आशंका है।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में बारिश, बिहार में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पूर्वी भारत के राज्यों जैसे कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अभी मौसम तेज हवाओं और बारिश का बना रहेगा। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ साथ छटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार में 13 अप्रैल मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इसके अलावा कई इलाकों में मौसम के अचानक से बदलने की संभावना भी है। हालांकि, ज्यादातर इलाकों में तेज धूप खिली रहेगी , जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

पहाड़ों में बनी रहेगी ठंडक

जम्मू-कश्मीर से लेकर अन्य पहाड़ी राज्यों में पिछले दिनों की तरह ही ठंडक बनी रहेगी। उत्तराखंड और कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत पिछले दिनों की तरह आज भी तेज हवाओं और बारिश से भीगते रहेंगे। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन राज्यों में पहले से ही प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। इसकी वजह से यहां असम, मेघायल और अरुणाचल प्रदेश में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कुछ-कुछ इलाकों में धूप भी खिली रह सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हीववेव की तैयारी

मध्य प्रदेश और छत्तीशगढ़ में आज मौसम गर्म रहेगा। मध्य प्रदेश और छत्तीशगढ़ में अप्रैल के आगे बढ़ने के साथ-साथ लू चलने की स्थिति बनती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 तारीख को इन दोनों राज्यों में लगातार धूप खिली रहेगी। इसकी वजह से दिन का तापमान 37 डिग्री से लेकर 39 डिग्री तक जाने की संभावना है। इस दौरान मौसम में हल्की नमी की वजह से उमस की स्थिति भी बन सकती है। आने वाले 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक इन राज्यों में लू चलने की प्रबल संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।