26 may ka Mausam kaisa rahega monsoon in India 2026 latest updates kerala rain imd weather barish tapman आज केरल पहुंचने वाला था मॉनसून, क्या है ताजा स्थिति; 8 राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, Weather Hindi News - Hindustan
More

आज केरल पहुंचने वाला था मॉनसून, क्या है ताजा स्थिति; 8 राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया और राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 14 वर्षों में मई माह की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। आईएमडी ने मंगलवार को लू चलने की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Tue, 26 May 2026 08:59 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
आज केरल पहुंचने वाला था मॉनसून, क्या है ताजा स्थिति; 8 राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे भारत के अधिकांश राज्यों के मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि 26 मई यानी मंगलवार को मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि, दक्षिण भारतीय राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी है, लेकिन मॉनसून को लेकर विभाग ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कहा जा रहा है कि इसके आगे बढ़ने को लेकर स्थिति अनुकूल बनी हुईं हैं।

कहां पहुंचा मॉनसून

IMD ने मंगलवार को बताया है कि अरब सागर के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान के बचे हुए क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों में आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। अब इससे संकेत मिल रहे हैं कि केरल पहुंचने में मॉनसून को समय लग सकता है। हालांकि, राज्य में मॉनसून की एंट्री की सामान्य तारीख 1 जून है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: भीषण गर्मी में राहत भरी खबर, मंगलवार को इन राज्यों में होगी बारिश

इस सप्ताह होगी झमाझम बारिश

भीषण गर्मी से सबसे बुरा हाल उत्तर पश्चिम का माना जा रहा है। अब मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई हैं कि 28 और 29 मई को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं। साथ ही राजस्थान में 28 और 29 मई को बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 मई को बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। ऐसा मौसम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 29 से 31 मई के बीच बन सकता है। झारखंड में 28 से 31 मई, ओडिशा में 26 से 28 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल में 26 और 30 मई को छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय से पहले आ रहा है मॉनसून! केरल में भयंकर बारिश का अलर्ट; कब घटेगा तापमान

केरल के कई जिलों में अलर्ट

केरल के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने झमाझम बारिश की संभावनाएं जताई हैं। साथ ही 4 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम शामिल हैं। एर्नाकुलम छोड़कर अन्य तीन जिलों में बुधवार को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसा ही मौसम केरल में 26-27 मई और 30-31 मई को रह सकता है। लक्षद्वीप में 30 और 31 मई और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 27 मई को भारी बारिश के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू और टेम्पेरेचर टॉर्चर के बीच IMD की खुशखबरी, आने वाला है मॉनसून; कहां बारिश

जमकर तपी दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया और राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 14 वर्षों में मई माह की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। आईएमडी ने मंगलवार को लू चलने की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके कारण अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।