Robots doing martial arts with human people were amazed after watching the video इंसानों से कम नहीं, यहां मार्शल आर्ट्स सीखने लगे रोबोट्स; वीडियो देख हैरान रह गए लोग, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

इंसानों से कम नहीं, यहां मार्शल आर्ट्स सीखने लगे रोबोट्स; वीडियो देख हैरान रह गए लोग

चीन के शाओलिन मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स बौद्ध भिक्षुओं के साथ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कर रहे हैं। वीडियो देखकर बहुत सारे लोग हैरान रह गए।

Mon, 9 Feb 2026 11:37 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
इंसानों से कम नहीं, यहां मार्शल आर्ट्स सीखने लगे रोबोट्स; वीडियो देख हैरान रह गए लोग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोट के कारनामे देख कर उसे बनाने वाला इंसान भी हैरान रह जाता है। चीन ने ऐसे भी रोबोट विकसित कर लिए हैं जो कि मार्शल आर्ट तक में माहिर हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि शाओलिन मंदिर का बताया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट मंदिर परिसर में बौद्ध भिक्षुओं को ट्रेनिंग कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट्स एकदम मार्शल आर्ट्स के महारथी की तरह प्रदर्शन कर रहे हैं। भिक्षु जिस तरह से भी हाथ और पैर का मूवमेंट करते हैं, ये रोबोट भी उसी तरह से मूवमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रहे गए कि रोबोट इस कदर कॉपी करने में माहिर हैं।

बता दें कि चीन और जापान जैसे देशों में ह्यूमनॉइड रोबोट्स कई अहम काम करते हैं। बताया गया कि इस रोबोट को AgiBot नाम की कंपनी ने बनाया है। कंपनी ने पहले भी कई तरह के ह्यूमनॉइड रोबोट बनाए हैं।

वीडियो देखकर कई लोगों ने कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया वीडियो भी हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने पूछा कि क्या ये रोबोट हमारे घर की सफाई, बर्तन और कपड़े धोने का भी काम करते हैं? कई लोगों ने इन रोबोट्स को लेकर चिंता भी जताई और कहा कि ये रोबोट तो इंसान पर हमला भी कर सकते हैं। इस तरह से ये मानवता के लिए खतरा बन सकतेहैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।