इकलौती बेटी की मौत के बाद बुजुर्ग पिता को कई जगह देनी पड़ी रिश्वत, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
उन्होंने लिंक्डिन पर लिखा कि हाल ही में मेरी इकलौती बेटी का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। एफआईआर दर्ज करवाने के लिए, एंबुलेंस के लिए, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आदि के लिए खुली तौर पर रिश्वत मांगी गई, जिसे मैंने दी।

एक रिटायर्ड बुजुर्ग शख्स ने बेंगलुरु में कई संस्थाओं पर अपनी इकलौती बेटी की मौत के बाद रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के पूर्व चीफ फायनेंशियल ऑफिसर शिवकुमार के ने बताया कि यह उनकी इकलौती बेटी थी। 18 सितंबर को शिवकुमार की 34 वर्षीय बेटी का ब्रेन हैमब्रेज से निधन हो गया था।
उन्होंने लिंक्डिन पर लिखा, 'हाल ही में मेरी इकलौती बेटी का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। एफआईआर दर्ज करवाने के लिए, एंबुलेंस के लिए, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आदि के लिए खुली तौर पर रिश्वत मांगी गई, जिसे मैंने दी। बेलंदूर पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्टर बहुत घमंडी था, उसे उस पिता से कोई हमदर्दी नहीं थी जिसने अपना इकलौता बच्चा खो दिया था। बहुत दुखद हालत है। मेरे पास पैसे थे, मैंने पैसे दे दिए। गरीब क्या करेंगे?”
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में शिवकुमार ने अपनी बेटी अक्षय को श्रद्धांजलि दी थी। वह आईआईटी और आईआईएम से पढ़ी थीं और उन्हें क्विज, पेंटिंग आदि का शौक था। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी काफी एक्टिव थीं और लगातार क्विज के सवाल शेयर करती थीं। शिवकुमार ने अपनी पोस्ट में बताया था कि उनकी बेटी नेत्रहीनों के लिए जल्दी रिटायर होकर अपनी लाइफ समर्पित करना चाहती थीं।
उनका यह पोस्ट वायरल होने के बाद बेंगलुरु के चीफ कश्मिनर ने भी जवाब दिया। मनी कंट्रोल से बात करते हुए महेश्वर राव ने कहा है कि हमें हमदर्दी है और हमने एक सिस्टम बनाया है ताकि डेथ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किए जा सकें। हमारा कॉर्पोरेशन यह पक्का करने के लिए कमिटेड है कि दुखी लोगों के साथ अच्छे से और सम्मान से पेश आया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन