अकेली रहती हो क्या, कल मिलें? लड़की को ड्रॉप करने के बाद रैपिडो ड्राइवर ने भेजे मैसेज
आमतौर पर बाइक राइडिंग बुक करना लोग सुरक्षित मानते हैं। लेकिन एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसने इसको लेकर सवाल उठा दिए हैं। गाजियाबाद की इस लड़की की यह शिकायत ऑनलाइन वायरल हो गई है।

आमतौर पर बाइक राइडिंग बुक करना लोग सुरक्षित मानते हैं। लेकिन एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसने इसको लेकर सवाल उठा दिए हैं। गाजियाबाद की इस लड़की की यह शिकायत ऑनलाइन वायरल हो गई है। इस पर आम लोगों से लेकर राइडर कंपनी की तरफ से भी जवाब आया है। लड़की का आरोप है कि रैपिडो ड्राइवर ने उसे ड्रॉप करने के बाद मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इन मैसेजेज में उससे निजी सवाल पूछे जा रहे थे। उसने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है। इसे कस्टमर कांटैक्ट इंफॉर्मेशन का गलत इस्तेमाल माना जा रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत एक कैप्शन के साथ होती है। इस पर लिखा है, ‘रैपिडो बुक कर लेती हूं, क्या ही हो जाएगा।’ फिर लाइन आती है, हो गया। लड़की ने आगे स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इसमें रैपिडो राइडर के मैसेजे हैं। राइडर ने पहला मैसेज भेजा, ‘पहचाना नहीं, अभी तो ड्रॉप करके आया हूं।’ जब लड़की ने उससे पूछा कि क्या वह रैपिडो राइडर है तो उसने कहां हां और आगे भी बात जारी रखी। इसके बाद राइडर ने लड़की से कहाकि वह काफी क्यूट दिख रही थी। ट्रैडिशनल में काफी अच्छी लग रही थी।
रैपिडाे ड्राइवर के निजी सवाल
इसके बाद रैपिडो राइडर के सवाल और भी निजी हो गए। आरोप है कि उसने आगे पूछा कि क्या वह अकेली रहती है? साथ ही अगले दिन शाम चार बजे मिलने का सुझाव दिया। इसके बाद लड़की ने राइडर का नंबर ब्लॉक कर दिया। देखते ही देखते लड़की की पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो गई। इसे 380.6 हजार लोगों ने लाइक किया था। वहीं, 7.5 हजार लोगों ने इस पर कमेंट किया और 2.6 हजार लोगों ने इसे री-शेयर किया था। बहुत से यूजर्स ने इस घटना को काफी गंभीर और खतरनाक माना।
रैपिडो का भी आया जवाब
वहीं, लड़की की पोस्ट पर रैपिडो का भी जवाब आया। रैपिडो ने मामले को लेकर लड़की से माफी मांगी। साथ ही कहाकि यह कंपनी के स्टैंडर्ड को नहीं दिखाता है। इस कमेंट में लिखा गया कि, मैं कैप्टन के अनैतिक व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। साथ ही लड़की से डीएम में मोबाइल नंबर और राइड आइडी मांगी गई ताकि इस मामले में कंपनी द्वारा सख्त ऐक्शन लिया जा सके।
सोशल मीडिया पर रिएक्शंस
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। जहां कई लोगों ने ड्राइवर के व्यवहार को गलत बताया। वहीं, कुछ अन्य ने कहाकि इस तरह के मैसेजेज से कोई खतरा नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि मैं समझ सकती हूं। मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है। एक रैपिडो बाइक राइडर ने कई बार मुझे मैसेज किया और कॉल किया। उसने लिखा कि यह कोई मजाक नहीं है, यह एक गंभीर समस्या है। एक अन्य ने लिखा कि दीदी, उसे तुरंत ब्लॉक कर दी होती। सारे रैपिडो वालों को बदनाम करने की क्या जरूरत थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन