pahalgam attack disputed comments on islam पहलगाम जैसा हमला पुण्य; ऐसा कहने वाला शख्स कौन, जिसका वीडियो हो रहा वायरल, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

पहलगाम जैसा हमला पुण्य; ऐसा कहने वाला शख्स कौन, जिसका वीडियो हो रहा वायरल

पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर पूरा देश गम और गुस्से में है। हर तरफ आतंकियों की हैवानियत की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Thu, 24 April 2025 03:13 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पहलगाम जैसा हमला पुण्य; ऐसा कहने वाला शख्स कौन, जिसका वीडियो हो रहा वायरल

पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर पूरा देश गम और गुस्से में है। हर तरफ आतंकियों की हैवानियत की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक ऐसा भी वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें एक शख्स 'पहलगाम जैसे हमले को इस्लाम में पुण्य' बता रहा है। गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में वह शख्स क्या कह रहा है और वह कौन है और किस वजह से इस तरह की विवादित बातें कर रहा है।

मुंतशिर ने वीडियो के साथ एक्स पर लिखा, '2 मिनट 27 सेकेंड्स हैं तुम्हारे पास? तो ये पूरा सुन लो और अगर तुम्हारे ‘सेक्युलर दिमाग’ को लकवा नहीं मार गया है और ‘गंगा जमुनी बुद्धि’ पूरी तरह अपाहिज नहीं हुई है, तो सोचना जरूर। 'मुंतशिर के पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया है। लोग इसे अलग-अलग कैप्शन और संदर्भ के साथ शेयर कर रहे हैं। भड़काऊ और विवादित टिप्पणियों की वजह से वह वीडियो हम आपको नहीं दिखा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले पर 'शुक्रिया पाकिस्तान' कहने वाले नौशाद से पटना धमाके पर पूछताछ

क्या है उस वीडियो में?

2 मिनट 27 सेकेंड्स के वीडियो में पीली कमीज और सफेद टोपी पहना एक शख्स एक पत्रकार से बातचीत करता दिख रहा है। पत्रकार उससे पहलगाम हमले पर सवाल करता है। पत्रकार उस शख्स का नाम सलीम बताता है। पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया मांगने पर सलीम कहता है, 'हम अपने नजरिए से बोलेंगे तो यह गलत हुआ है, आतंकवादी हमला है, मानवता के खिलाफ है। लेकिन इस्लाम के नजरिए से देखेंगे तो उन्होंने पुण्य का काम किया है, यह शबाब का काम किया है।' इसके बाद सलीम कुछ आयतों का जिक्र करते हुए कई विवादित टिप्पणियां कर रहा है।

कौन है ऐसा कहने वाला शख्स और क्यों कर रहा ऐसी बातें

दरअसल, वायरल वीडियो में शख्स का नाम सलीम वास्तिक लिखा नजर आ रहा है। हमने जब इस नाम को गूगल और यूट्यूब पर सर्च किया पता चला कि सलीम वास्तिक इस्लाम का आलोचक है। वह खुद को काफिर कहता है। सलीम की पहचान 'एक्स मुस्लिम' के तौर पर भी दी जाती है। हालांकि, वह एक वीडियो में कहता है कि उसने एक्स मुस्लिम होने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। वह मुस्लिम रहते ही इस्लाम का आलोचक है। सलीम वास्तिक एक यूट्यूब चैनल भी चलाता है और इसके लिए इस्लाम पर विवादित टिप्पणियां करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।