ब्यूटी क्वीन के नकली दांत गिरने से लेकर, धमाकेदार रेन डांस तक; वायरल हो रहा मिस ग्रैंड थाईलैंड
मिस ग्रांड थाईलैंड शो इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सबसे पहले एक कंटेस्टेंट के वेनियर्स गिरने का वीडियो वायरल हो रहा था। अब इसमें कंटेस्टेंट्स द्वारा दी गई डांस परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बनी हुई है।

ब्यूटी पेजेंट खिताब दुनिया के हर देश में चर्चा का विषय बनते हैं। थाईलैंड में आयोजित 'मिस ग्रैंड थाईलैंड' भी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक प्रतियोगी कामोलवन चांनागो के नकली दांत मंच पर सामने आ गए थे। हालांकि, उस असहज करने वाली स्थिति से आगे बढ़ते हुए मिस ग्रांड थाईलैंड की प्रतियोगियों ने फिनाले के दौरान ऐसी डांस परफॉर्मेंस दी कि लोगों ने इनकी तुलना कटरीना कैफ से कर दी।
प्रतियोगी के नकली दांत गिरने की वजह से चर्चा में आई इस प्रतियोगिता ने और भी ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, उस घटना से आगे बढ़ते हुए फिनाले के दौरान केंटेस्टे्ंस ने शानदार रेन डांस परफॉर्मेंस दी। सबसे खास और चौंकाने वाला हिस्सा था रेन डांस, जिसमें सभी ब्यूटी क्वीन पूरी तरह भीग गईं।
गोटचाबेल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने एक स्टाइलिश स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस पहनी थी, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स रेड मिनी आउटफिट्स में नजर आईं।
सोशल मीडिया पर लोग बोले-कैटरीना को भूल जाएंगे
गोटचाबेल और साथियों की यह डांस परफॉर्मेंस जल्दी ही वायरल हो गई। भारतीय लोगों ने उनके डांस की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से कर दी। कुछ लोगों ने इसे सिनेमैटिक और शानदार बताया।
कमोलवान चानागो के वेनियर्स गिरने से हुआ चर्चित
यह प्रतियोगिता सबसे पहले प्रीलिमिनरी राउंड के दौरान कमोलवान चानागो के वेनियर्स (नकली दांत) गिरने की वजह से चर्चा में आई थी। हालांकि, उन्होंने बड़ी ही शालीनता के साथ इसे संभालते हुए अपना परिचय पूरा किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद चांनागो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। लोगों ने उनके आत्मविश्वास की जमतर तारीफ की। मिस ग्रांड थाईलैंड का खिताब पट्टामा जितसावत ने जीता। अब वह मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसका आयोजना भारत में होना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन