चारधाम में छैंया-छैयां गाने पर डांस कर बनाई रील, लोगों ने जमकर सुनाया; क्या कहा
चारधाम में छैंया-छैंया गाने पर रील बनाने का मामला अब विवादित होता जा रहा है।एक परिवार की रील वायरल होने के बाद लोग जमकर सुनाया है। सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं…

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ विवादित वीडियो वायरल होता रहता है। इसी क्रम में चार धाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार, विभिन्न मंदिरों के सामने खड़े होकर छैंया-छैयां गाने पर डांस कर रहा है। लोगों ने मंदिर के अंदर वीडियो बनाने और इस पर फिल्मी गीत लगाने पर घोर आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो का यह कहकर बचाव किया है कि यह यादों को संजोने का एक बढ़िया तरीका है।
वीडियो में क्या है
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक परिवार चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास डांस कर रहे हैं। यह लोग छैंया-छैंया गाने पर डांस कर रहे हैं और बैकग्राउंड में मंदिर हैं। वीडियो में सबसे पहले यमुनोत्री में मंदिर के आगे से डांस होता है। इसके बाद गंगोत्री का वीडियो आता है। वहीं, केदारनाथ धाम के सामने भी फैमिली का वीडियो शूट जारी रहता है। सबसे अंत में बद्रीनाथ धाम पर डांस करते हुए यह रील खत्म होती है। इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आए हैं।
प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा
शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस विवाद को तगड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो ने एक बार फिर से बहस छेड़ दी है कि क्या धार्मिक स्थलों पर इंफ्लुएंसर कल्चर में तब्दील कर देना ठीक है। वहीं, कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इससे धार्मिक संवेदनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जा रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि क्या हमारे पवित्र तीर्थस्थल सोशल मीडिया हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।
लोगों की अलग-अलग राय
कुछ यूजर्स ने धार्मिक स्थलों पर इस तरह से डांस को गलत बताया है। इन लोगों ने कहा कि धार्मिक जगहें हमारी आस्था का केंद्र होती हैं। यहां पर मनोरंजन वाला वीडियो बनाना अच्छी बात नहीं है। वहीं, एक पोस्ट में इस वीडियो की आलोचना की गई है। इस पोस्ट में कहा गया गया है कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री केवल टूरिस्ट प्लेस नहीं बल्कि बेहद पवित्र धार्मिक धाम हैं। इन जगहों का महत्व ऐसा है कि यहां धार्मिक माहौल बनाए रखना ही शोभा देता है। वहीं, धार्मिक जगहों पर डांस को परंपराओं के खिलाफ बताया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन