Maha Kumbh 2025 wife tightend husband with rope to save him in crowd at prayagraj sangam mauni amavasya महाकुंभ में खो न जाए पति, महिला ने किया ऐसा जुगाड़; VIDEO देख आप भी कहेंगे वाह, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

महाकुंभ में खो न जाए पति, महिला ने किया ऐसा जुगाड़; VIDEO देख आप भी कहेंगे वाह

  • महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या के चलते यहां पर काफी ज्यादा भीड़ भी बढ़ने लगी है। ऐसे में अपने और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए भी पूरा इंतजाम करके चल रहे हैं।

Mon, 27 Jan 2025 12:56 PMDeepak Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान
share
महाकुंभ में खो न जाए पति, महिला ने किया ऐसा जुगाड़; VIDEO देख आप भी कहेंगे वाह

महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या के चलते यहां पर काफी ज्यादा भीड़ भी बढ़ने लगी है। ऐसे में अपने और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए भी पूरा इंतजाम करके चल रहे हैं। महाकुंभ से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने अपने पति को खोने से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ किया है। तमाम लोग इस महिला की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कमेंट्स में हंसी-मजाक भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों के स्नान का अनुमान है। वहीं, 25 और 26 जनवरी के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

ऐसा है वीडियो
यह वीडियो rasganiasarjeet नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘कुंभ में अपने जीवनसाथी को ऐसे बांधकर रखें।’ महिला ने अपने पति को रस्सी से बांध रखा है। इसके बाद इस रस्सी का दूसरा सिरा उसने अपने हाथ में थाम रखा है। इसके अलावा महिला के सिर पर एक भारी गठ्ठर भी है। वहीं, उसके पति ने सिर पर मफलर बांध रखा है और हाथ में झोला ले रखा है।

लोगों ने क्या कहा
इस वीडियो पर लोग भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि एक सच्ची जीवन साथी, भगवान दोनों की जोड़ी बनाए रखना। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, पचपन का प्यार है। एक यूजर ने इस कपल का मजाक उड़ाए जाने पर अपनी नाराजगी जताई है। उसने लिखा है कि महिला अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रही हैं, भगवान खुश रखें दोनों को। लेकिन यहां लोग इन दोनों का मजाक उड़ाए जा रहे हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा है कि अपने जीवन साथी से बिछड़ने का डर क्या होता है इसने साबित कर दिया।

29 को है मौनी अमावस्या
गौरतलब है कि आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और हाइवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है। पिछले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) में ही सवा करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है। मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस की हरसंभव कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।