Indonesian delegation singing Shah Rukh Khan Kuch Kuch Hota Hai President Murmu banquet राष्ट्रपति भवन में 'कुछ कुछ होता है' की गूंज, इंडोनेशियाई मंत्रियों का गाना हुआ वायरल, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

राष्ट्रपति भवन में 'कुछ कुछ होता है' की गूंज, इंडोनेशियाई मंत्रियों का गाना हुआ वायरल

  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के सम्मान में नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबियातो राष्ट्र प्रमुख के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर गुरुवार रात यहां पहुंचे थे।

Sun, 26 Jan 2025 11:51 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
राष्ट्रपति भवन में 'कुछ कुछ होता है' की गूंज, इंडोनेशियाई मंत्रियों का गाना हुआ वायरल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित भोज में इंडोनेशियाई मंत्रियों ने लोगों का दिल जीत लिया। सभागार में मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब मेहमानों ने लोकप्रिय बॉलीवुड गीत 'कुछ कुछ होता है' गाया। उन्होंने अपने अनोखे गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी मेहमानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई था। इसके थीम सॉन्ग को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम भी आपकी योजनाओं को कर रहे हैं लागू, PM मोदी के मुरीद इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
ये भी पढ़ें:भारत के कहने पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने टाली पाक यात्रा, 26 जनवरी को चीफ गेस्ट

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के सम्मान में नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबियांतो राष्ट्र प्रमुख के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर गुरुवार रात यहां पहुंचे। प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आए हैं। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौते किए जाने की उम्मीद है। वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

भारत और इंडोनेशिया संबंधों में नई मजबूती

पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में मजबूती आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, जिस दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। पिछले साल 19 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की थी। भारत और इंडोनेशिया एक सहस्राब्दी से अधिक पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों के साथ घनिष्ठ समुद्री पड़ोसी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।