Chinese student punished for having sex with Ukrainian youth expelled from university चीनी छात्रा को यूक्रेन के युवक के साथ सेक्स की मिली सजा, यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त कर दिया, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

चीनी छात्रा को यूक्रेन के युवक के साथ सेक्स की मिली सजा, यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त कर दिया

छात्रा पर 'राष्ट्रीय गरिमा को ठेस' पहुंचाने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तेस्लेंको ने अपने फैन ग्रुप में छात्रा के साथ निजी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई इस सजा की भी आलोचना की जा रही है।

Thu, 17 July 2025 09:58 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
चीनी छात्रा को यूक्रेन के युवक के साथ सेक्स की मिली सजा, यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त कर दिया

चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक यूनिवर्सिटी ने चीनी छात्रा को यूक्रेन के युवक के साथ सेक्स के आरोप में बाहर निकाल दिया है। विश्वविद्यालय के इस कदम की जमकर आलोचना की जा रही है। कहा जा रहा है कि यूक्रेनी शख्स ने छात्रा के साथ निजी पलों की तस्वीरें भी ऑनलाइन शेयर कर दी थीं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, 21 साल की छात्रा 37 साल के पूर्व काउंटर स्ट्राइक खिलाड़ी डेनिलो तेस्लेंको के साथ वन नाइट स्टैंड में शामिल रही थीं। बीते साल दिसंबर में कार्यक्रम के दौरान दोनों मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार, 8 जुलाई को डेलियन पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने कहा था कि संस्था ने छात्रा को 'दुर्व्यवहार' के चलते 16 दिसंबर 2024 को निकालने की योजना तैयार की थी।

छात्रा पर 'राष्ट्रीय गरिमा को ठेस' पहुंचाने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तेस्लेंको ने अपने फैन ग्रुप में छात्रा के साथ निजी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई इस सजा की भी आलोचना की जा रही है। स्कूल की तरफ से बयान जारी किया गया है कि छात्रा इस फैसले के खिलाफ 7 सितंबर तक अपील कर सकती है।

खास बात है कि प्रावधानों के हिसाब से छात्रों के सिर्फ 8 कारणों के चलते निकाला जा सकता है और इनमें से एक भी छात्रा की स्थिति से मेल नहीं खाते हैं। छात्रा को कानूनी मदद लेने की सलाह दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।