तीन साल में 3 लाख से 80 लाख सालाना हुई सैलरी, युवक के दावे पर लोग हैरान
बेंगलुरु का एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। असल में इस शख्स ने अपने करियर की यात्रा सोशल मीडिया पर शेयर की है। युवक का दावा है कि सिर्फ तीन साल में नौकरियां बदलकर उसने अपनी सैलरी 3.2 लाख सालाना से 80 लाख रुपए सालाना तक पहुंचा दी।

बेंगलुरु का एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। असल में इस शख्स ने अपने करियर की यात्रा सोशल मीडिया पर शेयर की है। युवक का दावा है कि सिर्फ तीन साल में नौकरियां बदलकर उसने अपनी सैलरी 3.2 लाख सालाना से 80 लाख रुपए सालाना तक पहुंचा दी। इस व्यक्ति का नाम है, अर्का मजूमदार, जो फिलहाल गूगल के साथ काम कर रहे हैं। मजूमदार का कहना है कि लॉयल्टी से सैलरी में इजाफा नहीं होता। अब इस शख्स का प्लान है कि वह 2031 तक रिटायर हो जाएगा।
इंस्टाग्राम पर वीडियो
अर्का मजूमदार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि जब वह 23 साल के थे तो टीसीएस के साथ अपना करियर शुरू किया। तब उनकी सालाना तनख्वाह 3.2 लाख थी। दो साल के बाद मजूमदार ने जॉब स्विच किया और 14 लाख रुपए सालाना सैलरी पर कूकू एफएम जॉइन किया। आखिर में उन्होंने गूगल जॉइन किया, जहां पर उनका पैकेज 80 लाख रुपए सालाना है।
पहली बार ऐसे बढ़ी सैलरी
मजूमदार ने बताया कि टीसीएस में असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर थे। पहली नौकरी जॉइन करते समय उन्होंने खुद को सीखने के लिए तत्पर बताया था। टीसीएस के डिजिटल प्रोग्राम को क्लियर करने के बाद मजूमदार को सिस्टम इंजीनियर के रूप में प्रमोशन मिल गया। इसके बाद उनकी सैलरी करीब 7 लाख रुपए सालाना हो गई। इसी समय मजूमदार ने डाटा स्ट्रक्चर्स एंड अल्गोरिद्म सीखना शुरू कर दिया। प्रोडक्ट बेस्ड टेक रोल्स में इस स्किलसेट की काफी डिमांड है।
इसके बाद मजूमदार ने तय किया कि वह हर दिन पांच से छह घंटे डीएसए प्रैक्टिस को देंगे। इस दौरान उन्होंने 380 से ज्यादा लीटकोड प्रॉब्लम्स को सॉल्व किया। इससे उनका कांफिडेंस लेवल काफी बढ़ गया। मजूमदार ने बताया कि जनवरी 2024 में उन्होंने टीसीएस के बाहर नौकरी के लिए आवेदन शुरू कर दिए। लेकिन पहला ऑफर मिलने में उनहें करीब आठ महीने लग गए। कई इंटरव्यू में नाकाम होने के बाद उन्हें बेंगलुरु के एक स्टार्टअप कूकू एफएम में नौकरी मिली। यहां पर उनका पैकेज 14-15 लाख सालाना तक पहुंच गया।
फिर आया सबसे बड़ा उछाल
फिर आया साल 2025। मजूमदार ने बताया कि इस साल उन्होंने अपनी नौकरी बदली और सैलरी में सबसे ज्यादा ग्रोथ पाई। उन्होंने बताया कि ऑफर सिक्योर करने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत करना जारी रखा। इस दौरान वह ग्राफ्स, ट्राइज और डायनेमिक प्रोग्रामिंग पर काम करते रहे। उनकी लीटकोड टैली, 750 प्रॉब्लम्स को पार कर गई। मजूमदार ने बताया कि कॉलेज के दिनों में, हर बीटेक स्टूडेंट की तरह उनका भी सपना गूगल में काम करना था। लेकिन गाइडेंस के अभाव में, वह टीसीएस तक ही पहुंच पाए।
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग
मजूमदार की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। जहां कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी, वहीं कुछ ने इस तरह जल्दी-जल्दी नौकरी बदलने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि 15 लाख से 80 लाख सालाना तक पहुंचने की उनकी बात, बहुत अनरियलिस्टिक है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपने उन्हें कन्विंस कैसे किया? क्या अंतिम सैलरी के बारे में नहीं पूछा गया?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन