Orai: प्रेमिका से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा लड़का
Follow Us on
कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। करीब दो घन्टे बाद पुलिस व ग्रामीणों को समझने और शादी कराने का आश्वासन देकर उसे नीचे सकुशल उतारा।