बाराबंकी के कुर्सी कोतवाली के अंतर्गत अन्नीपुर मजरे खरिहानी गांव स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को प्रतिमा टूटने की जानकारी हुई। देखते देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।