Badaun: दवा के थोक व्यापारी से दो लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार
Follow Us on
यूपी के बदायूं में दवा के थोक व्यापारी के साथ तीन दिन पहले हुई दो लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया. दुकान के पूर्व नौकर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लूट गए दो लाख में से 1.68 लाख रुपये, लूट में प्रयुक्त की गई स्कूटी व दो मोबाइल बरामद किये हैं