ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल युद्ध विराम की खबर फैलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को शिया जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खान में जोहर की नमाज के बाद मौलाना सैयद जफर राजा ने नजर दिलाई और वहां शिया समुदाय के लोगों को मिठाई खिलाकर ईरान की कामयाबी और युद्ध विराम को खुशी का दिन बताया।