Betul News: सातनेर में अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने जेईई को रोककर सौंपा ज्ञापन
19 मई, मंगलवार: बैतूल जिले के सातनेर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य बस स्टैंड पर बिजली विभाग के जेईई को रोककर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में भारी परेशानी हो रही है।