East Champaran News: पहाड़पुर निवासी मजदूर की राजस्थान के केमिकल प्लांट में गिरकर मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Follow Us on
15 जून, सोमवार: पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड के लौकहा गांव निवासी राकेश यादव की राजस्थान के एक केमिकल प्लांट में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।