Khagaria NH-31 Accident: गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, CISF जवान व पत्नी सहित 3 की मौत, 3 घंटे चला रेस्क्यू
Follow Us on
खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में NH-31 पर गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। हादसे में CISF जवान विपीन कुमार, उनकी पत्नी दीपमाला और ऑटो चालक की मौत हो गई। सभी लोग मानसी जा रहे थे। पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले और जांच शुरू की है।