Madhubani News: झंझारपुर के प्रसिद्ध ठाढ़ी परमेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी, नकाबपोश बदमाश डेढ़ लाख के आभूषण ले उड़े
Follow Us on
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध ठाढ़ी परमेश्वरी मंदिर में नकाबपोश चोरों ने देर रात डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य के देवी के आभूषण चोरी कर लिए। सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।