who is khajan das sc face in dhami cabinet 2 बार के विधायक, अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा; कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने वाले खजान दास, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

2 बार के विधायक, अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा; कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने वाले खजान दास

खजान दास देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से विधायक हैं। जमीनी स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले खजान दास भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति का एक बड़ा चेहरा हैं। राजपुर रोड से 2 लगातार बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

Fri, 20 March 2026 12:46 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
2 बार के विधायक, अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा; कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने वाले खजान दास

खजान दास देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से विधायक हैं। जमीनी स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले खजान दास भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति का एक बड़ा चेहरा हैं। सालों तक बूथ लेवल कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद अब खजान दास को धामी कैबिनेट में जगह मिली है। खजान दास राजपुर रोड विधानसभा सीट से पिछली दो बार से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं।

लगातार 2 बार जीती राजपुर रोड सीट

खजान दास ने साल 2017 में हुए चुनावों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2022 में हुए चुनावों में भी खजान दास ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। साल 2017 के चुनावों में खजान दास ने लगभग 9 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को मात दी थी। इसके बाद साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में राजपुर रोड सीट पर ही खजान दास ने राजकुमार को और ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। इस बार दोनों के बीच जीत का अंतर लगभग 11 हजार वोटों का था।

कक्षा 8 के बाद नहीं गए स्कूल

खजान दास उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सांता दास है। खजान दास ने अपनी प्राथमिक स्कूलिंग के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वो मात्र कक्षा-8 तक स्कूल गए हैं, इसके बाद स्कूल छोड़ दिया था। सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हुए खजान दास ने राजनीति शुरू की और लगातार दो बार विधायक बनने के बाद अब वो उत्तराखंड की धामी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लिए हैं।

शुक्रवार को खजान दास के साथ ही चार अन्य मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैडा, भरत चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन सभी मंत्रियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस तरह अब धामी कैबिनेट में सदस्यों की संख्या बढ़कर 7 से 12 हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।