Vehicles Crossing Toll Plazas Without Documents to Be Fined Instantly in uttarakhand SMS Alert to Be Sent on Mobile बिना दस्तावेज टोल प्लाजा पार किया तो तुरंत कटेगा चालान, मोबाइल पर आएगा SMS; इस दिन से शुरू, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

बिना दस्तावेज टोल प्लाजा पार किया तो तुरंत कटेगा चालान, मोबाइल पर आएगा SMS; इस दिन से शुरू

ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार के बाद उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य बनने जा रहा है। बिना दस्तावेज टोल प्लाजा पार किया तो FASTag से चालान कटेगा। सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू हो रही है।

Sun, 18 Jan 2026 07:34 AMGaurav Kala देहरादून
share
बिना दस्तावेज टोल प्लाजा पार किया तो तुरंत कटेगा चालान, मोबाइल पर आएगा SMS; इस दिन से शुरू

उत्तराखंड में सोमवार से पूरे कागजात के बिना किसी वाहन ने टोल प्लाजा पार किया तो तुंरत चालान कट जाएगा। राज्य के सात टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन प्रणाली शुरू हो रही है। इसमें फास्टैग से टोल कटते ही वाहन के नंबर के आधार पर परमिट, पंजीकरण, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा और रोड टैक्स से जुड़े कागज ऑनलाइन स्कैन होंगे। राज्य में पहले चरण में सिर्फ परमिट, बीमा और फिटनेस उल्लंघन के चालान कटेंगे।

परिवहन उपायुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात के बाद उत्तराखंड इस प्रणाली को लागू करने वाला पांचवां राज्य है। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने एनआईसी के सहयोग से स्वचालित प्रणाली को विकसित कर लागू किया है। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक पुराने उन वाहनों की पहचान भी इसमें होगी, जिनका पंजीकरण समाप्त हो गया है और रिन्यूवल नहीं कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश-बर्फबारी के लिए लोगों ने देवताओं से लगाई गुहार, सूखे जैसे हालात

एसएमएस से तुरंत आएगा चालान

राज्य में पहले चरण में सिर्फ परमिट, बीमा और फिटनेस प्रमाण पत्रों के मामलों में ही चालान होंगे। हालांकि आगे के सभी दस्तावेजों को शामिल किया जाएगा। चालान कटते ही वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर तुरंत एसएमएस आएगा। इसमें चालान की राशि, उल्लंघन का प्रकार और ऑनलाइन भुगतान के लिए डिजिटल लिंक मिलेगा।

यहां होंगे चालान

हरिद्वार में बहादराबाद, भगवानपुर, देहरादून में लच्छीवाला और ऊधमसिंहनगर में जगतापुर पट्टी, बनुषी, नगला, देवरिया टोल प्लाजा।

ई-डिटेक्शन प्रणाली

ई-डिटेक्शन प्रणाली टोल प्लाजा के कैमरे से जुड़ी होगी। टोल प्लाजा पर फास्टैग स्कैन होते ही वाहन के पंजीकरण नंबर की पहचान होगी। इसे ई-डिटेक्शन सिस्टम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राष्ट्रीय डेटाबेस ‘वाहन’ पोर्टल से कनेक्ट करेगा। यहां ऑटोमेटिक सिस्टम वाहन के सभी दस्तावेजों की जांच करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।