Uttarakhand Weather Update Temperature drop to 11 degree latest update मार्च में 'दिसंबर' वाली ठंड, दून में 11 डिग्री गिरा पारा, बदरी-केदार में बिछी बर्फ की सफेद चादर, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

मार्च में 'दिसंबर' वाली ठंड, दून में 11 डिग्री गिरा पारा, बदरी-केदार में बिछी बर्फ की सफेद चादर

उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास बढ़ गया। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भी भारी हिमपात हुआ।

Sat, 21 March 2026 10:12 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, देहरादून
share
मार्च में 'दिसंबर' वाली ठंड, दून में 11 डिग्री गिरा पारा, बदरी-केदार में बिछी बर्फ की सफेद चादर

उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास बढ़ गया। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भी भारी हिमपात हुआ। देहरादून में पूरे दिन हुई बारिश से तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश ने दूनवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दून में बारिश से 11 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और बारिश से आगामी दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री गिरने की संभावना है।

मार्च में जहां तापमान बढ़ने से गर्मी सता रही थी, वहीं 24 घंटे से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ली है। अमूमन दून में इन दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रहता था लेकिन देहरादून में बारिश के बाद इन दिनों अधिकतम तापमान इस साल 27 से नीचे आ गया है। 19 मार्च को को दून का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

तापमान सात डिग्री तक नीचे

पहाड़ी जिलों में तापमातापमान 15.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री और न्यूनतमन सामान्य से सात डिग्री तक नीचे हैं। पंतनगर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और नई टिहरी में अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से -5° डिग्री गिरावट की संभावना है। 21 से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

चकराता। शुक्रवार दोपहर चकराता की ऊंची चोटियों पर सीजन का चौथा हिमपात हुआ। शुक्रवार सुबह से भी झमाझम बारिश होती रही जिससे क्षेत्र का तापमान आठ डिग्री पर आ गया और ठंड बढ़ गई। दोपहर बाद ऊंची चोटियों लोखंडी, लोहारी, खडम्बा, देववन, व्यास शिखर, चोरानी, बुधेर में हिमपात हुआ। समाचार लिखे जाने तक देवबन, लोखंडी समेत क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर बर्फ पड़ रही थी। बर्फबारी देखनेे के लिए थोड़े बहुत पर्यटक शुक्रवार को चकराता पहुंचे हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।