uttarakhand weather snowfall and rain alert in uttarkashi chamoli and pithoragarh districts उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट; इन जिलों में कोहरा करेगा परेशान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट; इन जिलों में कोहरा करेगा परेशान

उत्तराखंड में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने कई मैदानी इलाकों में 5 जनवरी को घना कोहरा और कोल्ड डे रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में पाला गिरने से ठिठुरन और बढ़ जाएगी। 

Sun, 4 Jan 2026 08:39 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट; इन जिलों में कोहरा करेगा परेशान

Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में घना कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 6 जनवरी को कुछ जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 जनवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है जिससे ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जाएगी। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति देखी जा सकती है।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 6 जनवरी को मौसम बदला नजर आएगा। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या कुछ जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

Uttarakhand Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्षों से जिनकी नहीं दाखिल हुई अपील, उन कैदियों को राहत; उत्तराखंड HC का आदेश
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी मर्डर में कोई VIP नहीं था शामिल, जांच से जुडे़ अधिकारी का दावा

बढ़ेगी ठंड

राज्य के मैदानी इलाकों की बात करें तो पंतनगर में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। पंतनगर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 2.4 डिग्री तक पहुंच गया है। नई टिहरी में भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देहरादून में रविवार को ठंडी हवाएं चली। हल्के बादलों के कारण धूप का असर नहीं दिखा। ठंड की वजह से लोग ठिठुरते रहे। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में उत्तराखंड में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।