Uttarakhand Weather Extreme Heatwave IMD Forecast Raises Alarm as Mercury Crosses 40 degree उत्तराखंड में गर्मी के तेवर हुए तीखे, अब IMD की भविष्यवाणी ने डराया; पारा 40 डिग्री पार, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में गर्मी के तेवर हुए तीखे, अब IMD की भविष्यवाणी ने डराया; पारा 40 डिग्री पार

Uttarakhand IMD Alert: बढ़ते तापमान के चलते पहाड़ भी तपने शुरू हो गए हैं। पिथौरागढ़, टिहरी और मुक्तेश्वर जैसे ठंडे इलाकों में भी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार से पांच दिनों तक ऐसा मौसम रह सकता है।

Tue, 19 May 2026 08:44 AMGaurav Kala देहरादून/हल्द्वानी/हरिद्वार
share
उत्तराखंड में गर्मी के तेवर हुए तीखे, अब IMD की भविष्यवाणी ने डराया; पारा 40 डिग्री पार

Uttarakhand IMD Alert: उत्तराखंड में सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। मैदानी इलाकों में तेज और चटख धूप के साथ गर्म हवाओं के चलने से लोग बेहाल हैं। प्रदेश में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मैदानी क्षेत्रों में जहां हरिद्वार और रुड़की में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दून में भी यह 39 डिग्री के करीब 38.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

आईएमडी की भविष्यवाणी ने डराया

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक दर्ज किया गया है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी यह सामान्य से ऊपर चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग के बीच IMD ने दी राहत की तारीख,इस दिन से बारिश

पहाड़ों में भी बढ़ने लगा तापमान

मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ों में भी चटक धूप खिलने से तापमान बढ़ रहा है, जिससे टिहरी और मुक्तेश्वर जैसे ठंडे इलाकों में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। टिहरी में सोमवार को 28, मुक्तेश्वर में 27.6 एवं पिथौरागढ़ में 31 डिग्री तापमान रहा।

मसूरी में सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा पारा

मसूरी में इन दिनों तेज धूप एवं गर्म हवाओं का प्रकोप है। पर्यटन नगरी में सोमवार को तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री रहा। तापमान ज्यादा रहने से यहां घूमने आए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिहादी ड्रग बनाने वाला संजय, रातों-रात अमीर बनने की चाहत में खड़ा किया सिंडिकेट

हरिद्वार में हाल बेहाल

हरिद्वार में सोमवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में लू से हालात और बिगड़ गए। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब दस दिन पहले भी शहर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

हाई अलर्ट जारी

ज्यादा गर्मी होने से सुबह 10 बजे के बाद से शाम 4 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा सा दिखा। भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में रात और दिन के तापमान में अंतर घटा

देहरादून में दिन और रात के तापमान में सिर्फ 16 डिग्री का अंतर रह गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 22.6 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर में सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 14.8 और नई टिहरी में सामान्य से एक डिग्री कम 15 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.6 रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

कहां कितना तापमान

उत्तराखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान रुड़की में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं देहरादून में 38.9 डिग्री, पंतनगर और खटीमा में 38.5-38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहा। पिथौरागढ़ में 31 डिग्री, मसूरी में 29.5 डिग्री, टिहरी में 28 डिग्री और मुक्तेश्वर में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।