Uttarakhand Preparations to ban entry of non-Hindus in fourty six temples know exact plan उत्तराखंड: 46 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन की तैयारी, लाया जाएगा प्रस्ताव; किन पर रोक नहीं?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड: 46 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन की तैयारी, लाया जाएगा प्रस्ताव; किन पर रोक नहीं?

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि समय की मांग के हिसाब से राज्य में कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा अवैध मजार, थूक जिहाद लैंड और जिहाद के जरिए धीरे-धीरे माहौल खराब किया गया है।

Tue, 27 Jan 2026 07:49 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
उत्तराखंड: 46 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन की तैयारी, लाया जाएगा प्रस्ताव; किन पर रोक नहीं?

चार धाम यात्रा से पहले बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन की तैयारी की जा रही है। यही नहीं प्रदेश के कुछ और प्रमुख मंदिरों में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन लगाया जा सकता है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

हेमंत द्विवेदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि ‘राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों के स्टेक होल्डर और पुजारियों का मानना ​​है कि मंदिरों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन लगाना बेहद जरूरी है। हम आगामी बीकेटीसी की बैठक में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 46 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन लगाने का प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।’

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

आदि शंकराचार्य ये व्यवस्था बनाकर गए थे

उन्होंने आगे कहा कि 'हमने कोई नया फरमान जारी नहीं किया है ये तो आदि शंकराचार्य के कालखंड से होता चला आ रहा है। यहां की धार्मिक परंपराएं और प्राचीन मान्याताओं और आस्थाओं के अनुरूप आदि शंकराचार्य ये व्यवस्था बनाकर गए थे। समय की मांग के हिसाब से राज्य के अंदर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मजार, थूक जिहाद और लैंड जिहाद के जरिए यहां पर धीरे-धीरे माहौल खराब किया गया है। ऐसे में मंदिरों के स्टेक होल्डर और पुजारियों की लंबे समय से मांग थी कि पूरी तरह से गैर हिंदुओं को बैन किया जाए।'

वहीं लंबे समय से केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों में आते रहे सिख और जैन श्रद्धालुओं के बारे में उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार, सिख, जैन और बौद्ध हिंदू धर्म का हिस्सा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्फ की सफेद चादर में लिपटे केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थान, देहरादून में बारिश
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड से खास तोहफा पाकर खुश हुए CM योगी आदित्यनाथ, केदारनाथ से है कनेक्शन
ये भी पढ़ें:'सिंह द्वार' के आगे मोबाइल की नो एंट्री, केदारनाथ में भी नए नियम; चारधाम को लेकर

गंगा सभा की भी तैयारी

मालूम हो कि हाल में हरिद्वार में हर की पौड़ी और आसपास के घाटों का प्रबंधन करने वाली संस्था गंगा सभा ने भी अगले साल आयोजित होने वाले अर्धकुंभ से पहले कुंभ क्षेत्र में आने वाले सभी गंगा घाटों और धार्मिक स्थानों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को बैन करने की मांग की है। यही नहीं हाल में हर की पौड़ी क्षेत्र में ‘अहिंदुओं का प्रवेश निषेध' लिखे पोस्टर लगाए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।