uttarakhand mausam and weather forecast yellow alert for rain lightning gusty winds उत्तराखंड में 2 दिन येलो अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, किन जिलों में बारिश?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में 2 दिन येलो अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, किन जिलों में बारिश?

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Sat, 16 May 2026 03:54 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में 2 दिन येलो अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, किन जिलों में बारिश?

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है और तापमान में लगातार बढोतरी देखी जा रही है। इसके उलट पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यही नहीं 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ओले गिरने या बर्फबारी की भी संभावना है। कई जिलों में इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

40 से 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड के साथ आंधी आने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।

रविवार को भी मौसम रहेगा खराब, इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में कल यानी रविवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार 17 मई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और आंधी तूफान के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में अगले 48 घंटे सताएगी भीषण गर्मी-लू, ऑरेन्ज अलर्ट जारी

इन जिलों में आंधी-तूफान की संभावना, येलो अलर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर ओले गिरने या बर्फबारी का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक; 8 जिलों में बारिश-आंधी, मैदानों में गर्मी

22 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 18 और 19 मई को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। IMD ने 20, 21 और 22 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। यही नहीं पहाड़ी जिलों के 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में DA बढ़ा, विकास योजनाओं के लिए Rs 50 करोड़ मंजूर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।