उत्तराखंड के खटीमा में तुषार को चाकू से गोदने वाले का पुलिस एनकाउंटर, बवाल और आगजनी के बाद ऐक्शन
खटीमा में तुषार नाम के युवक को बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के विरोध में खटीमा में जमकर बवाल और आगजनी हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उत्तराखंड के खटीमा में तुषार शर्मा को चाकू से गोदने वाले का पुलिस ने एनकाउंटर किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान हाशिम झनकट के रूप में हुई है। वह ईंट भट्टे में छिपा हुआ था। पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली थी। एक दिन पहले खटीमा में युवक हत्याकांड के खिलाफ पांच घंटे बवाल हुआ था। भीड़ ने आरोपी की दुकान में आग लगाई। फिर जामा मस्जिद के बाहर जमा हुए। आगजनी के बाद स्थानीय व्यवसायियों को दुकानें बंद रखनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में धारा 163 लागू की थी।
को खटीमा पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ लिया है जिसे हिरासत में लिया गया और रुद्रपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले खटीमा में तुषार नाम के युवक की हत्या के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। बाजार बंद कराते हुए लोग मुख्य चौक पर प्रदर्शन करने लगे। भीड़ ने एक आरोपी के पिता के चाय के खोखे पर भी आग लगा दी। कुछ दुकानों के आगे तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने मुख्य चौक के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी है।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल
पुलिस को सूचना मिली कि तुषार की हत्या का मुख्य आरोपी हाशिम झनकट के एक ईट भट्टे में छिपा है। जिस पर सीओ खटीमा,कोतवाल विजेंद्र शाह, एस आई ललित बिस्ट,कांस्टेबल दीपक कुमार,मोहसिन,कमल पाल मौके पर पहुंचे। आरोपी को जब पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी।पुलिस ने उसे अरेस्ट कर हिरासत में ले लिया ।
घटना क्या हुई थी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात रोडवेज बस स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तुषार शर्मा, सलमान और अभय पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तुषार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सलमान और अभय को हायर सेंटर रेफर किया गया।
पांच घंटे बवाल, टनकपुर रोड से कोतवाली तक दहशत
हत्यारोपियों के खिलाफ भड़के गुस्से के चलते खटीमा में सुबह करीब नौ बजे से लगभग पांच घंटे तक बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ के तेवर देख टनकपुर रोड की दुकानों के शटर गिरने लगे और देखते ही देखते कोतवाली तक पूरा बाजार बंद हो गया। भीड़ बढ़ती गई और स्थिति उपद्रव में बदल गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन