uttarakhand govt may impose ban on entry of non hindus into haridwar kumbh mela area हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लग सकती है रोक; CM ने दिए क्या संकेत?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लग सकती है रोक; CM ने दिए क्या संकेत?

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थानों और गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

Tue, 6 Jan 2026 10:27 PMKrishna Bihari Singh भाषा, देहरादून
share
हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लग सकती है रोक; CM ने दिए क्या संकेत?

उत्तराखंड सरकार हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थानों और गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकती है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इसकी कवायद चल रही है। इसके तहत हरिद्वार और ऋषिकेश के नगर निगम क्षेत्रों समेत पूरे कुंभ क्षेत्र को पवित्र सनातन नगरी घोषित किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में आने वाले सभी धार्मिक स्थानों और कुल 105 गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

मांग पर गंभीरता से विचार

सनद रहे हरिद्वार में हर की पौड़ी और आसपास के गंगा घाटों का प्रबंधन देखने वाली श्री गंगा सभा की ओर से हाल में इस बारे में मांग उठाई गई थी। सूत्रों की मानें तो अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस संबंध में संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार, मां गंगा और साधु संतों का पूज्य स्थान है और वहां से इस संबंध में उठी मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

किया जा रहा अध्ययन- सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि हरिद्वार क्षेत्र की पवित्रता, देवत्व और मान्यताओं को बनाए रखने के लिए सभी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस संबंध में पुराने अधिनियमों को भी देखा जा रहा है।

हिंदू क्षेत्र घोषित करें- श्री गंगा सभा

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि चूंकि इस इलाके को हिंदुओं की आस्था के कारण कुंभ क्षेत्र कहा जाता है इसलिए इसे आधिकारिक तौर पर हिंदू क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह बंद हो। इससे हिंदू अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार शांति से पूजा-पाठ और अनुष्ठान कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नफरत की प्रयोगशाला बनने नहीं देंगे... आरोपी छात्रों पर JNU प्रशासन; FIR दर्ज
ये भी पढ़ें:वर्षों से जिनकी नहीं दाखिल हुई अपील, उन कैदियों को राहत; उत्तराखंड HC का आदेश

कांग्रेस नेता ने किया विरोध

गौतम ने इस संबंध में 100 साल से भी अधिक समय पहले 1916 में बनाए गए हरिद्वार नगरपालिका के नियमों का भी हवाला दिया जिसमें हर की पौड़ी के चारों ओर 7 से 8 किलोमीटर के पूरे क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया था। कुंभ मेला क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग का कुछ साधु संतों ने समर्थन भी किया है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार के इस प्रस्तावित कदम को गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।