Union Budget 2026 Special announcement for Uttarakhand tourism will get a boost Union Budget 2026: उत्तराखंड के लिए खास ऐलान, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; क्या बोले CM धामी?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

Union Budget 2026: उत्तराखंड के लिए खास ऐलान, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; क्या बोले CM धामी?

सरकार का मानना है कि इससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि इन पहाड़ी राज्यों में टूरिज्म को बढ़ाया जाएगा।

Sun, 1 Feb 2026 03:10 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
Union Budget 2026: उत्तराखंड के लिए खास ऐलान, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; क्या बोले CM धामी?

वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आज बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका नौवां बजट है। बजट में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग और प्रकृति-आधारित पर्यटन की बड़ी संभावनाओं को देखते हुए को खास सौगात दी है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने एलान किया है कि इन पहाड़ी राज्यों में टूरिज्म को बढ़ाया जाएगा।

बजट में इन पहाड़ी राज्यों के लिए इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल (टिकाऊ पर्वतीय मार्ग) विकसित करने की घोषण की गई है। सरकार का कहना है कि इससे पहाड़ी राज्यों में ट्रैकिंग और हाइकिंग (पैदल यात्रा) जैसे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पूर्वी घाट के अराकू घाटी और पश्चिमी घाट के पुडिगई मलै में भी ऐसे ट्रेल्स बनाए जाएंगे। यही नहीं सरकार का कहना है कि इससे राज्य में रोजगार भी पैदा होंगे। सरकार का मानना है कि इससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

क्या होता है माउंटेन ट्रेल?

आपको बता दें कि माउंटेन ट्रेल एक ऐसा संकरा और और टिकाऊ रास्ता होता है जिसका इस्तेमाल हाइकिंग, ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग और हॉर्स राइडिंग के लिए किया जाता है। विकसित देशों के हिल स्टेशनों पर ऐसे माउंटेन ट्रेल बनाए जाते हैं जिससे वहां पर टूरिस्ट की भारी भीड़ भी नजर आती है।

हाई-वैल्यू फसलों की ओर फोकस

इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने एलान किया है कि पहाड़ी राज्यों के किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर हाई-वैल्यू फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। पहाड़ी राज्यों में अखरोट और पाइन नट्स जैसी मेवों की खेती को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UK में मुस्लिम शख्स की दुकान के नाम पर विवाद,बदलवाने पहुंचे हिंदू संगठन के सदस्य
ये भी पढ़ें:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नौवें आम बजट से उत्तराखंड को भी 9 बड़ी उम्मीदें
ये भी पढ़ें:नई लैंड परचेज पॉलिसी से योजनाओं के लिए जमीन जुटाना अब आसान, सरकार के बड़े फैसले

सीएम धामी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट 2026-27 शिक्षा को नवाचार, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। बजट भारत के किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर बनाया गया है। विशेष रूप से, इस बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा एक दूरदर्शी पहल है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय आजीविका सुदृढ़ होगी, युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।