‘राज्य की 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा उत्तराखंड क्रांति दल’
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला कार्यालय में उत्तराखंड क्रांति के संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इस द

खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला कार्यालय में संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी का स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया। शनिवार को खटीमा स्थित कार्यालय में संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही उत्तराखंड के लोगों का दिल है। पहले दल को प्रत्याशी ढूंढने पड़ते थे आज स्थिति यह है कि प्रत्येक विधानसभा में तीन या चार प्रत्याशी विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं। अब संसदीय बोर्ड की स्थिति यह हो रही है कि किसको दल की तरफ से टिकट दिया जाए किसको नहीं।
इस पर आगे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी होनी है। सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियां जनमानस तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में दल पूरे 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। सरकार बनते ही सबसे पहला कार्य उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाकर पहला विधानसभा सत्र गैरसैंण (चंद्र नगर )में किया जाएगा। बैठक में राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया, केंद्रीय महामंत्री गोविंद बिष्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री कैलाश भट्ट, जिला अध्यक्ष राम सिंह धामी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धन बहादुर चंद आदि उपस्थित रहे l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन