Patanjali University Table Tennis Championship Dr Neeraj Bisht Claims Singles Title टेबल टेनिस सिंगल्स का खिताब नीरज के नाम, Rudrapur Hindi News - Hindustan
More

टेबल टेनिस सिंगल्स का खिताब नीरज के नाम

पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। डॉ. नीरज बिष्ट ने रोमांचक फाइनल में डॉ. प्रमोद मल्ल को 3-2 से हराकर सिंगल्स खिताब जीता। डॉ. प्रमोद मल्ल और डॉ. अनिल कुमार की जोड़ी ने डबल्स में जीत हासिल की। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Thu, 30 April 2026 04:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
टेबल टेनिस सिंगल्स का खिताब नीरज के नाम

पंतनगर। विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। सिंगल्स मुकाबले में डॉ. नीरज बिष्ट ने रोमांचक फाइनल में डॉ. प्रमोद मल्ल को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में बिष्ट ने पहला सेट 21-15 से जीता। इसके बाद मल्ल ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेट 21-18 और 21-15 से अपने नाम किए। हालांकि निर्णायक सेटों में बिष्ट ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 21-13 और 21-18 से जीत दर्ज कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। डबल्स वर्ग में डॉ. प्रमोद मल्ल और डॉ. अनिल कुमार की जोड़ी ने डॉ. नीरज बिष्ट और डॉ. आरपी मौर्या को 3-0 (21-15, 21-18, 21-18) से हराकर खिताब जीता।

विजेताओं को प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जीएस बोहरा, डॉ. एनके सिंह और योगेश पंत ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. बोहरा ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी सद्भाव और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।