जागरण में भी चला प्रेमानंद महाराज का जादू, राधे-राधे में थिरके भक्तजन
सितारगंज के श्री शिव शक्ति मंदिर सिसईखेड़ा में जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन गायिका खुशी जोशी और अन्य कलाकारों ने नशे के खिलाफ संदेश दिया। भक्तों ने रातभर भजनों का आनंद लिया और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर कई समाजसेवी भी उपस्थित थे।

सितारगंज। श्री शिव शक्ति मंदिर सिसईखेड़ा में आयोजित जागरण कार्यक्रम में भी प्रेमानंद महाराज व राधे-राधे के जाप चला। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका खुशी जोशी, भजन गायक हिमांशु राणा व सचिन सुरीला ने नशे के खिलाफ व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। श्री शिव शक्ति मंदिर सिसईखेड़ा में दशम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित जागरण में भक्तजन रविवार की रातभर झूमते रहे। भजन गायिका खुशी जोशी, भजन गायक हिमांशु राणा व सचिन सुरीला ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, हनुमान, काली माता की आकर्षक झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। जागरण में गायकों ने बृद्धांवन, खाटू श्याम को लेकर भजन भजन गाये।
प्रेमानंद महाराज के बोल नाप जप पर भी भजन गाये गये। राधा रानी व कृष्ण लीला को लेकर गाये भजनों में भक्तजन झिरकते रहे। सोमवार की तड़के आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, रामअवतार, महेश जोशी, महेश पंत, महेश पचौली, गिरीश जोशी, योगेश बिष्ट, रमेश जोशी, ललित, चन्द्रशेखर बहुगुणा, बसंत बल्लभ, हेम जोशी, अंशुल तिवारी, योगेश पंत, सुमित, विनोद, विपिन, जगदीश गहतोड़ी, मीरा जोशी, कमला जोशी, प्रेमा जोशी, दीपा तिवारी, बीना पाण्डे, शांति जोशी, कमला पाण्डे, गीता तिवारी, रुचि जोशी, प्रकाश जोशी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन