मुनिकीरेती में रंग-बिरंगी पतंगों से ढका आसमान
टिहरी झील महोत्सव के अंतर्गत काइट फेस्टिवल का शुभारंभ डीएम नितिका खंडेलवाल ने किया। बच्चों को पतंगें बांटी गईं और रंग-बिरंगी पतंगों के उड़ने से उत्साह बढ़ा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महोत्सव में जिले के हिस्सों को जोड़ा गया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
टिहरी झील महोत्सव के तहत सोमवार को काइट (पतंग) फेस्टिवल का शुभारंभ टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल ने किया। उन्होंने महोत्सव में पतंग उड़ाते हुए स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भी पतंगों का वितरण किया। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों को उड़ाने के साथ ही बच्चों में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह भी दिखा। मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत में काइट फेस्टिवल में डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टिहरी झील महोत्सव में जिले के सभी हिस्सों को जोड़ा गया है। पुरानी टिहरी शहर की यादों को समाहित करते हुए देव डोलियों का संगम कराने का प्रयास भी किया है।
जनपद में महत्वपूर्ण ट्रैक रूटों के उपयोग और राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास इस महोत्सव के माध्यम से किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने टिहरी झील महोत्सव में मुनिकीरेती क्षेत्र को भी जोड़ने की सराहना की। कहा कि इससे संस्कृति एवं पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा। नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन जरूरी है। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कृति का ज्ञान होगा। पतंग महोत्सव में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल ढालवाला के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। वहीं, डीएम ने महोत्सव में राफ्टिंग प्रतियोगिता की विजेता टीमों को सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन