CM पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य को अर्घ्य देकर मनाई छठ पूजा, देखिए तस्वीरें और वीडियो
इस महोत्सव का आयोजन पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा किया गया था। सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, यह पर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के ऊधम सिंह नगर में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव ‘छठ पूजा’ में शामिल हुए। इस महोत्सव का आयोजन पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा किया गया था। सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “यह पर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।”
सीएम धामी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा- “मैने देखा कल शाम को खरना (प्रसाद वितरण) हुआ था। कल से व्रत प्रारंभ हुआ। लगभग 48 घंटे का एक कठिन व्रत हमारी माताएं-बहनें करती हैं। ये पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को बताता है। ये भारत की उस संस्कृति का प्रमाण है, जिसमें उगते हुए सूरज के साथ ही ढलते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। ये अपने आप में अनोखा अनुभव है”
इस पर्व में हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग श्रद्धा के साथ मनाते हैं। पूरे देश में छठ आस्था के साथ मनाया जा रहा है। आज माननीय मोदी जी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में भारत की सनातन संस्कृति पहुंच रही है। सीएम धामी ने कहा- खटिमा मेरा परिवार और घर है। यहीं से मैंने जनसेवा की यात्रा प्रारंभ की थी। यहां का हर गली हर मोहल्ला मेरे दिल में है।



लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन