UCC पर धामी को मिली PM की तारीफ, अवैध धर्मांतरण पर ऐक्शन से भी गदगद दिखे मोदी
देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान के विशाल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में, मोदी ने पहाड़ी राज्य में 8260.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी । प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के विकास के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार की तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में खुलकर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। पीएम ने जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सीएम की तारीफ की तो वहीं अवैध धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर लिए कदम की भी सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि अन्य राज्यों को भी इन्हें अपनाना चाहिए।
राज्य गठन की रजत जयंती (silver jubilee) के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "धामी सरकार ने जिस गंभीरता से यूसीसी को लागू किया है, वह अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल है।" उन्होंने आगे कहा, "राज्य सरकार ने राष्ट्रीय हित के मुद्दों, जैसे कि धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा नियंत्रण कानून पर साहसिक नीतियां अपनाई हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "उत्तराखंड की बीजेपी सरकार भूमि हड़पने और जनसांख्यिकीय परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी ठोस कार्रवाई कर रही है।"
देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute) के विशाल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में, मोदी ने पहाड़ी राज्य में ₹8260.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी । प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के विकास के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य अगले कुछ वर्षों में दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में खुद को स्थापित कर सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "उत्तराखंड की विकास यात्रा में कई बाधाएं आई हैं, लेकिन बीजेपी सरकार ने हर बार उन्हें दूर किया और सुनिश्चित किया कि विकास की गति बनी रहे।" उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा, और इसके लिए उन्होंने केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने कहा कि डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार उत्तराखंड की क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "आप सभी जानते हैं कि उत्तराखंड से मेरा कितना गहरा लगाव है। जब भी मैं यहां आध्यात्मिक यात्राओं पर आया, पहाड़ों में रहने वाले लोगों के संघर्ष और कड़ी मेहनत ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। इसने मुझे उत्तराखंड की अपार क्षमता से परिचित कराया।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन