non sanatanists entry banned in kedarnath and badrinath temples committee big decision केदारनाथ, बदरीनाथ मंदिर में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक; कमेटी में प्रस्ताव पास, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

केदारनाथ, बदरीनाथ मंदिर में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक; कमेटी में प्रस्ताव पास

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस साल यात्रा के लिए 121 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित हुआ है। 

Tue, 10 March 2026 07:47 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, देहरादून
share
केदारनाथ, बदरीनाथ मंदिर में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक; कमेटी में प्रस्ताव पास

उत्तराखंड में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है जिसमें बदरीनाथ के लिए 57 करोड़ और केदारनाथ के लिए 63 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू होगी जिसके लिए सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है।

बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित केनाल रोड कार्यालय के पास संपन्न हुई। बैठक में आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में बजट पेश

बजट बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के लिए 57 करोड़ रुपये और श्री केदारनाथ धाम के लिए 63 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने बैठक में पिछली बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की और बीकेटीसी का वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।

कब खुलेंगे कपाट?

इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ अप्रैल माह में हो रहा है। आगामी यात्रा काल को ध्यान में रखकर बीकेटीसी ने बजट प्रावधान किए हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल और श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं जबकि श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को खुलेंगे।

बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब बदरीनाथ पुनर्निर्माण कार्य चल रहे है। उत्तराखंड सरकार के स्तर पर धामों में यात्रा तैयारियां त्वरित गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदरी-केदारनाथ समेत उत्तराखंड के इन इलाकों में समय पहले जनगणना, क्या वजह
ये भी पढ़ें:केदारनाथ से श्रीलंका तक, देश-विदेश के 62 मंदिरों की भेंट से हुआ बाबा का शृंगार

यात्रा से पहले सभी तैयारियां करने का निर्देश

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सुचारू और सुरक्षित यात्रा के लिए बजट में जरूरी प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। समिति के पदाधिकारियों को विश्वास है कि प्रस्तावों के सही क्रियान्वयन से आगामी यात्रा वर्ष 2026-27 में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इसके लिए धामों की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदरी-केदारनाथ में बनेंगे 50-50 बेड के अस्पताल, श्रद्धालुओं का इलाज भी फ्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।