नए साल पर मसूरी के लिए नया ट्रैफिक प्लान, सिर्फ इतने वाहनों को मिलेगी एंट्री
Mussoorie new year Traffic plan: नए साल पर अगर आप भी पहाड़ों की रानी मसूरी में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

Mussoorie new year Traffic plan: नए वर्ष पर अगर आप भी मसूरी आने का प्लान कर रहे हैं तो जरा ठहरिए! ट्रैफिक को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। वीकेंड और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक मसूरी में उमड़ने लगे हैं। थर्टी फर्स्ट के लिए होटलों की बुकिंग फुल हो गई है। मसूरी में पुलिस प्रशासन ने 2800 वाहनों की पार्किंग चिन्हित की है।
वहीं, पार्किंग में जगह नहीं होने पर चार जगहों से शटल सेवा भी चलाई जाएगी। पर्यटकों को जाम से बचाने के लिए तीन प्लान तैयार किए गए हैं। दून के एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि नए साल को लेकर यातायात प्लान तैयार किया गया है। पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
मसूरी के लिए उमड़े पर्यटक
दून के हिल डिपो पर शनिवार को मसूरी जाने वाले पर्यटकों की खूब भीड़ रही। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त चार बसें और आठ टेंपो ट्रैवलर संचालित किए। जाम के चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फायर सेफ्टी पर बैठक
नए साल के स्वागत और जश्न के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को दून पुलिस पूरी तरह तैयार है। शनिवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एसएसपी अजय सिंह ने जिले के होटल संचालकों और कार्यक्रम आयोजकों के साथ बैठक की।

मसूरी जाने वालों के लिए यह रहेंगे रूट
प्लान ए
● दिल्ली/सहारनपुर से आने वाले -आशारोड़ी, आईएसबीटी, शिमला बाईपास होते हुए गढ़ी कैंट, जोहड़ी गांव और कुठाल गेट से मसूरी भेजा जाएगा।
● हरिद्वार/ऋषिकेश से आने वाले -जोगीवाला, कैलाश अस्पताल, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी डायवर्जन से एंट्री मिलेगी।
● मसूरी से वापसी : वापसी के लिए कुठाल गेट से ओल्ड राजपुर रोड, आईटी पार्क, तपोवन बाईपास और जोगीवाला वाला रूट अपनाना होगा।
प्लान बी
● हरिद्वार से नेपाली फार्म तिराहा - भानियावाला तिराहा - एयरपोर्ट तिराहा - थानो रोड - लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग - आईटी पार्क - किरशाली चौक - मसूरी डायवर्जन से मसूरी जाएंगे।
● मसूरी से दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / हरिद्वार / विकासनगर जाने के लिए वापसी रुट - मसूरी - कुठाल गेट - ओल्ड राजपुर रोड़ आईटी पार्क - तपोवन बाईपास रोड - नालापानी चौक - लाडपुर तिराहा जोगीवाला से आईएसबीटी की ओर जाएंगे।
कहां कितनी पार्किंग
मसूरी के समस्त होटलों में पार्किंग : 1800 कार
कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड: 250 कार व 20 बस
टाउन हॉल : 70 कार व 100 दुपहिया
किंग क्रेग : 216 कार
पिक्चर पैलेस : 70 कार
लंढौर रोड : 60 कार
गज्जी बैंड में सड़क किनारे : 500 कार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन